फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prisoners left on parole deceiving the jail administration

जेल प्रशासन को छका रहे पैरोल पर छूटे कैदी

Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Prisoners left on parole deceiving the jail administration
जेल प्रशासन को छका रहे पैरोल पर छूटे कैदी
विज्ञापन

अवधि पूरी फिर भी वापस नहीं लौटे 13 कैदी
पुलिस की मांगी गई मदद, दर्ज होगा मुकदमा
बस्ती। पैरोल पर छूटे 13 कैदियों ने शर्तों का उल्लंघन कर खुद को परेशानी में तो डाल ही लिया है, जेल प्रशासन की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कैदियों की वापसी के लिए जेल प्रशासन ने अब पुलिस से मदद मांगी है। जेल वापस नहीं आने वाले 13 कैदियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की भी तैयारी है। जेलर ने बताया कि अगर छोड़े गए कैदी जेल वापस नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होना तय है। भविष्य में उन्हें किसी तरह की ढील या पैरोल नहीं दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार सात साल तक की सजा काट रहे कैदियों को जिला कारागार से मई-जून में अलग-अलग तिथियों में 41 कैदियों को दो-दो महीने की विशेष पैरोल पर छोड़ा गया था। गाइडलाइन के अनुसार, अक्टूबर मध्य तक कैदियों को वापस आना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पैरोल पर रिहा किए गए 41 में से मात्र एक ही कैदी वापस आया है। शेष कैदी अब तक नहीं लौटे।
विज्ञापन

हालांकि 27 कैदियों की अवधि पूरी नहीं हुई है। नमें से तीन की अदालत से रिहाई का आदेश आ गया है। इस तरह इन 13 के बाद 24 कैदियों को जेल वापस आना है। जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पैरोल पर कुल 41 कैदी भेजे गए थे। कैदियों को वापस लाने की तमाम कोशिशों के बाद अब पुलिस से मदद मांगी गई है, जो सभी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed