{"_id":"6473a49569b460a3aa08ea84","slug":"prison-minister-listened-to-pms-mann-ki-baat-with-prisoners-basti-news-c-7-1-185130-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कारागार मंत्री ने बंदियों संग सुनी पीएम के मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कारागार मंत्री ने बंदियों संग सुनी पीएम के मन की बात
Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति को जेल अधिकारियों ने सौंपा स्मृति चिन्ह
बस्ती। प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को कारागार का दौरा किया। इस दौरान गौशाला का उद्घाटन किया और बंदियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और जेल अधिकारियों से उसके निराकरण का निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि भविष्य में इस गौशाला के माध्यम से कैदियों को दूध की आपूर्ति की जाएगी, साथ ही गौशाला की गायों से गोबर-गैस भी उत्पन्न की जाएगी। जिससे रसोई गैस और प्रकाश की व्यवस्था हो सकेगी। कहा कि इससे जेल का आर्थिक तौर पर स्वावलंबन बढ़ेगा। कहा कि जेल में विभिन्न सुधारात्मक गतिविधियां जैसे कटाई-सिलाई, पेपर बैग बनाना, बढ़ईगीरी, मिट्टी के बर्तन, मोमबत्ती, मूर्ति बनाने आदि की गतिविधियां शुरू की गई हैं।
कारागार विभाग का स्वतंत्र प्रभार मिलने के बाद मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दूसरी बार जेल का जायजा लिया। जुलाई 2022 में दौरे पर आए मंत्री ने जीर्ण-शीर्ण हालत में समय माता के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन किया था। उस समय जेल अधिकारियों को मंदिर के सौन्दर्यीकरण कराने के निर्देश दिया था। इस बार जब मंदिर में दर्शन करने गए तो सुंदरीकरण देखकर जेल अधिकारियों की सराहना की।