फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Print on compost shops, one-sized

खाद की दुकानों पर छापा, एक सीज

Sun, 30 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो/ बस्ती Updated Sun, 30 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Print on compost shops, one-sized
बभनान में जिला कृषि अधिकारी ने खाद दुकान पर छापामारी किया।
जिला कृषि अधिकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को हर्रैया, बभनान व गनेशपुर में उर्वरक की तीन दुकानों पर छापामारी की। यहां खाद के नमूने एकत्रित किए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर अभिलेख न मिलने के कारण उसे सीज कर दिया गया, जबकि अन्य को निर्देश दिया गया कि वे अपने अभिलेख दुरुस्त रखें।              
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन दिन पहले कप्तानगंज में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। रविवार को जिला कृषि अधिकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने हरैया कस्बे में सबसे पहले पंकज खाद गोदाम पहुंची। यहां जांच पड़ताल के बाद कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक का नमूना लिया। इसके बाद बभनान में जायसवाल खाद भंडार और गनेशपुर में डीसी जायसवाल खाद गोदाम पर सघन जांच की। जायसवाल खाद भंडार बभनान के प्रोपराइटर द्वारा जरूरी कागजात प्रस्तुत न किए जाने के कारण दुकान सीज कर दी गई।             
विज्ञापन

 जिला कृषि अधिकारी डॉ. पाठक ने कहा कि किसानों को गुणवत्ता युक्त उर्वरक व कीटनाशी मिले। इसी क्रम में जांच अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं पर गैर लाइसेंसी दुकान पाई गई तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जिन दुकानों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। जायसवाल खाद भंडार के अभिलेख मांगे गए, जिस पर वे दिखा नहीं सके। इसके चलते दुकान को सीज कर दिया गया है। आगे भी जांच और कार्रवाई होती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed