फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal roared at DIOS office, protest

Basti News: डीआईओएस कार्यालय पर गरजे प्रधानाचार्य, धरना

Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Principal roared at DIOS office, protest
प्रधानाचार्य परिषद ने भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानाचार्यों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। समस्याओं के निस्तारण के लिए आवाज उठाई। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया।
संरक्षक मार्कंडेय सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि तदर्थ प्रधानाचार्यों का तत्काल विनियमितीकरण किया जाना चाहिए। इस प्रकरण पर सरकार सहमति भी जता चुकी है। बावजूद इसके आदेश जारी नहीं किया गया। जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल, मंत्री डाॅ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य परिषद निरंतर समाज के शैक्षिक उन्नयन की दिशा में संकलित होकर कार्य कर रहा है। फिर भी प्रधानाचार्यों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से शुल्क का पुनर्निर्धारण न होने से स्कूलों के संचालन में समस्या आ रही है। कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति न होने तथा कक्षा 9 व 11 के पंजीकरण शुल्क का निर्धारित अंश न मिलने से सभी विद्यालय आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग उठाई गई कि प्रधानाचार्यों को भी अन्य संवर्ग की तरह त्रिस्तरीय वेतनमान की सुविधा दी जाए। इस मौके पर डाॅ. बृजेश पासवान, डाॅ. केडी द्विवेदी, डाॅ. मनोज सिंह, आज्ञाराम चौधरी, मनोज कुमार सिंह, डाॅ. प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed