फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prince and Riya became champions in the race, Gandhariya won in Kho-Kho.

Basti News: दौड़ में प्रिंस, रिया बने चैंपियन, खो-खो में गंधरिया विजयी

Wed, 05 Nov 2025 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Prince and Riya became champions in the race, Gandhariya won in Kho-Kho.
रामनगर ब्लॉक के सगरा न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता- विज्ञ​​प्ति
बस्ती। रामनगर ब्लॉक के सगरा न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सगरा के परिसर में हुआ। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, किशन द्वितीय तथा अमरजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर 50 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रिया ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय और आरोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर खो-खो बालक वर्ग में गंधरिया विजेता तथा पटवरिया उपविजेता रहा। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में गंधरिया विजेता तथा पटवरिया उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर बालक लम्बी कूद में सिकंदर प्रथम तथा किशन द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की लंबी कूद में लक्ष्मी प्रथम तथा साधिका द्वितीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग लंबी कूद में सूरज प्रथम तथा करन द्वितीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की लंबी कूद में रेनू प्रथम तथा सलोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में जाकिर हुसैन बबलु शंकर बरई, अनिल मौर्य, दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अभिनव सिंह तथा खेल प्रभारी अश्वनी पाठक ने किया। अश्वनी पाठक ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। अजय वर्मा, हरिकृष्ण उपाध्याय, प्रदीप कुमार, मनौव्वर हुसैन, अजीत चौधरी, अनित शुक्ला, वीरेंद्र प्रताप चौधरी, उमेश चंद्र कहार, सुरेंद्र कुमार, संजीत कुमार, पंकज कुमार, रमेंद्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह, शीला देवी, मनीष प्रताप, रंजना त्रिपाठी, इंद्रेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed