फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   'Prevention of AIDS is possible only through public awareness'

‘जन जागरूकता से ही एड्स से बचाव संभव’

Tue, 01 Dec 2020 07:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
'Prevention of AIDS is possible only through public awareness'
एड्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डा. वीके वर्मा। - फोटो : BASTI
‘जन जागरूकता से ही एड्स से बचाव संभव’
विज्ञापन

बस्ती। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में जिला एड्स नियंत्रण समिति व ग्रामीण विकास सेवा समिति की ओर से एचआईवी, एड्स व कोविड-19 के लिए जन जागरूकता स्टाल लगाया गया। उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल कन्नौजिया ने किया।
सीएचसी बहादुरपुर, रुधौली व भानपुर में भी एड्स जागरूकता के लिए स्टाल लगाया गया। चारों जगहों पर एचआईवी कम्यूनिटी बेस स्क्रीनिंग किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि एड्स एक भयावह बीमारी है, बचाव ही इसका इलाज है। ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव राम ललित यादव ने कहा कि संस्था की ओर से लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया जा रहा है। भारत उदय संस्थान के अध्यक्ष पंकज यादव, अंबुज यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर पीडी आरपी सिंह, ईश्वर चंद्र वर्मा, गोवर्धन उपाध्याय, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, आलोक चौधरी, वीरेंद्र प्रताप नारायण, राजेश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, अब्दुल सईद, उमंग यादव, चंदन शर्मा, अभिनव चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पटेल एसएमएच हॉस्पिटल एंड आयुष पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा में गोष्ठी का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। हॉस्पिटल प्रबंधक व रोटरी क्लब ग्रेटर के उपाध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि एक तरफ जहां मानव सभ्यता के समक्ष कोरोना संकट से निपटने की चुनौती है, वहीं एड्स एक ऐसी भयंकर बीमारी है जिसका नाम तो छोटा है, लेकिन परिणाम काफी भयावह है। डॉ. मनोज कुमार मिश्र, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. लालजी यादव आदि ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक जागरूकता अभियान के चलते हाल के कुछ वर्षों में एचआईवी संक्रमण और एड्स से जुड़ी मौतों में काफी गिरावट आई है। रिपोर्ट की मानें तो बच्चों व महिलाओं में मृत्युदर और संक्रमण दर में भारी कमी की वजह पीड़ितों का एंटीरेट्रोवायरल दवाइयों तक बेहतर पहुंच है। इस दौरान डॉ. प्रियांशी शर्मा, डॉ. आरएन चौधरी, डॉ. राधेश्याम पांडेय, पूजा वर्मा, माया वर्मा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, मनोज गुप्ता, रीतेश चौधरी, उमेश शर्मा, राम स्वरूप वर्मा, अंकुर पांडेय, मनीष पांडेय, उत्कर्ष दूबे, मनीष, गोल्डी वर्मा, रूखसार बानो आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed