फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparations for Sanatan Dharma Sanstha's Ramlila festival are in full swing.

Basti News: सनातन धर्म संस्था की रामलीला महोत्सव की तैयारियां तेज

Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Sanatan Dharma Sanstha's Ramlila festival are in full swing.
रामलीला पोस्टर जारी स्रोत संस्था - फोटो : shiv tripathi
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से सातवें वर्ष आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महोत्सव के तहत 20 विद्यालयों के 600 से अधिक बच्चे रामलीला का मंचन करेंगे। दो नवंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को रोडवेज स्थित हॉल में बैठक हुई। वेबसाइट और पोस्टर का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और श्रीराम स्तुति के साथ हुआ। श्यामजी चौधरी ने कहा कि जन-जन में रामत्व जगाने के उद्देश्य से संस्था लगातार प्रयास कर रही है। पं. गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला महोत्सव के माध्यम से बच्चों में संस्कार विकसित करने का प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखा रहा है। डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि बच्चों को भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मनीष सिंह ने कहा कि बच्चों को तीन से चार महीने तक श्रीराम के चरित्र, आचरण और जीवन-पद्धति से परिचित कराना समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। एमपी दूबे ने शोभायात्रा को यादगार बनाने की अपील की। रिटायर्ड कर्नल केसी मिश्र ने बच्चों को श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और धर्म के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। सरदार सर्वजीत सिंह ने कहा कि रामलीला महोत्सव जिले का प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है। अखिलेश दूबे ने रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि दो नवंबर को सुबह 10 बजे पांडेय इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकाली जाएगी। रोडवेज, गांधीनगर और कंपनीबाग होते हुए शिव मंदिर, अमहट घाट तक पहुंचेगी। बैठक में नरेश सडाना, अतुल चित्रगुप्त, अंकुर यादव, उमंग शुक्ल, कैलाश नाथ दूबे, सुशील मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed