{"_id":"65de3f724e9b2debd10154a5","slug":"preparation-to-stop-fraud-in-mnrega-state-monitor-team-will-investigate-the-works-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112080-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी, स्टेट मॉनीटर टीम करेगी कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मनरेगा में फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी, स्टेट मॉनीटर टीम करेगी कार्यों की जांच
Wed, 28 Feb 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
- जॉब कार्डधारकों व निर्माण सामग्रियों का होगा सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मनरेगा की ओर से होने वाले कार्यों की जांच स्टेट क्वालिटी मॉनीटर टीम भी करेगी। पक्के निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्रियों की लैब टेस्टिंग के साथ ही जॉब कार्डधारकों का सत्यापन भी होगा। मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में मनमानी पर लगाम और योजना को पारदर्शी बनाने में मॉनीटर टीम सहायक होगी। हालांकि मनरेगा के तहत पहले से ही 60 फीसदी मिट्टी कार्य व 40 प्रतिशत पक्का कार्य कराने का प्रावधान है।
योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों में किसी प्रकार की मशीन का प्रयोग वर्जित है। प्रधान व सचिव की मिलीभगत से आए दिन किसी न किसी पंचायत में मशीन से कार्य होने की वीडियो वायरल होता रहता है। मशीन से काम कराकर जॉब कार्डधारकों के नाम से भुगतान लेने की भी शिकायत विभाग को मिलती रहती है। मनरेगा कार्यों की जांच व सत्यापन के लिए स्टेट मॉनीटरिंग टीम बनाई गई है। टीम मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यों का सत्यापन करेगी।
मस्टर रोल से काम तक की होगी जांच
स्टेट क्वालिटी मॉनीटर टीम मनरेगा के तहत पौधरोपण के कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा कराए जाने वाले कार्य में उपयोग की गई साम्रगी की खरीद व प्रयोग की जांच के लिए एमवी माप पुस्तिका की भी जांच करेगी। फर्जी मजदूरों के खाते में धनराशि भेजने को लेकर टीम मस्टर रोल में दर्ज श्रमिकों के विवरण का मिलान कर आकलन करेगी।