फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation for post-mortem after removing the dead body of the girl from the grave.

Basti News: कब्र से युवती के शव निकलवा कर का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी

Thu, 25 Jul 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Preparation for post-mortem after removing the dead body of the girl from the grave.
युवती की पोखरे में डूबकर मौत का मामला
विज्ञापन

गांव के चौकीदार ने मौत को संदिग्ध मानते हुए दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। हसनी गांव में रविवार की रात युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस गांव के चौकीदार से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बुधवार को रुधौली थाने मेंं हसनी गांव के चौकीदार ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि 21-22 जुलाई की मध्य रात करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि गांव के नईम की 26 वर्षीय पुत्री सोफिया उसके घर के सामने स्थित पोखरे में डूब कर मर गई है। घर वालों ने सोफिया का शव को दफन करवा दिया है।
तहरीर में चौकीदार ने यह भी बताया कि कुछ ग्रामीण सोफिया की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। लिहाजा शव का पोस्टमार्टम कराया जाना आवश्यक है। रुधौली पुलिस ने चौकीदार की रिपोर्ट के आधार पर घटना को जीडी में दर्ज कर लिया है। डीएम की अनुमति लेकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में गांव के चौकीदार ने लिखित सूचना दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार की रात था हसनी गांव के नईम अहमद बेटी सोफिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे में पाया गया। पिता ने पोखरे में ढूंढकर बेटी की शव को बाहर निकाला। तब तक युवती की मृत्यु हो चुकी थी। रात में ही कब्र खोदकर परिजनों ने सुबह कब्रिस्तान में शव दफन कर दिया था। इस मामले में परिवार के लोगों की भूमिका पुलिस संदिग्ध मान रही है। युवती के पीछे कई तरह की बात लोग बता रहे हैं। लोगों का यहां तक कहना है कि कई महीने पहले उसे किसी बात पर घर से भगा दिया गया था। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed