फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   premi yugal in basti

प्रेमी युगल ने खा लिया जहर, हालत बिगड़ी

Tue, 26 May 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
premi yugal in basti
प्रेमी युगल ने खा लिया जहर, हालत बिगड़ी
विज्ञापन

सल्टौआ (बस्ती)। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। दोनों की हालत बिगड़ गई। आननफानन में दोनों को पीएचसी सल्टौआ ले जाया गया। डॉक्टर ने दोनों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक का ननिहाल आई युवती से प्रेम हो गया। दोनों शादी के सपने देखने लगे। जब दोनों के घर वाले राजी नहीं हुए तो मंगलवार की सुबह दोनों घर से निकलकर सोनहा थानाक्षेत्र के शिवा घाट पहुंच गए। यहां दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो एक राहगीर की नजर पड़ी। उसने युवक के मोबाइल फोन से उसके घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को पीएचसी सल्टौआ ले गए। डॉ. आनंद मिश्र ने कहा कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया है। दोनों की स्थिति गंभीर है। ऐसे में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ वाल्टरगंज विकास यादव ने कहा कि सूचना मिली है, मगर मामला थाने तक नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed