{"_id":"5e1618c78ebc3e880b010279","slug":"pradhano-ko-notice-basti-news-gkp3364579136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के 24 ग्राम प्रधानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के 24 ग्राम प्रधानों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के 24 प्रधानों को नोटिस
भानपुर(बस्ती)। रामनगर ब्लाक के 24 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत कराए जाने वाले शौचालय निर्माण का काम अपूर्ण मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी की रिपोर्ट पर डीएम आशुतोष निरंजन ने ग्राम प्रधानों व सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें 15 दिन के भीतर काम पूरा कराकर जियो टैगिंग कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय अवधि के भीतर कार्य पूरा न कराने पर डीएम ने प्रधानों के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को प्रतिबंधित करने और सचिवों को निलंबित करने की चेतावनी दी है।
एडीओ पंचायत रामनगर के मुताबिक ग्राम पंचायत मझारी, आदमपुर, कटरियानानकार, परसकुतुब, बारहकोनी, नरखोरिया, भींवापार, नरकटहा, पटवरिया, बनगवां, मझारी बाजार, सिसवा बुजुर्ग, बनवधिया, तुरकौलिया राय, छितिरगांवा, चैसार, खम्हरिया पश्चिम, बेईली, सकतपुर, खोरिया,शंकरपुर, खाजेपुर, रामनगर, जगदीपुश नौगढवा के ग्राम प्रधान और सचिवों के नाम शामिल है।