फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pradhan protested

कलेक्ट्रेट पर प्रधानों का प्रदर्शन, ज्ञापन

Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
pradhan protested
विकास भवन पर प्रधान संघ ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : BASTI
कलेक्ट्रेट पर प्रधानों का प्रदर्शन, ज्ञापन
विज्ञापन

छह अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रधानों ने सीज ग्राम निधि खाते को खुलवाने सहित तीन सूत्री मांगों के निस्तारण करने को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो छह अगस्त से प्रधान कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह और जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में प्रधान नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि ग्राम निधि के खाते पर नियम विरुद्ध ढंग से मनमाने तरीके से रोक लगाई गई है। इस नाते ग्राम पंचायतों का विकास बाधित है। गांव का विकास ठप हो गया है। गांवों में तमाम समस्याएं खड़ी हो गई हैं। धनाभाव के चलते उन्हें दूर करने में बाधा आ रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन प्रधानों का उत्पीड़न कर रहा है। ग्राम निधि खाते को बंद कर प्रशासन समाज मे गलत संदेश देने का कार्य कर रहा है। चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन चार अगस्त तक रोक नहीं हटाया तो छह अगस्त से कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गंगाराम यादव, मंडल उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, अनिल चौधरी आदि तमाम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना तीन को
बस्ती। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के न्यूनतम वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर मिड-डे-मील कर्मचारी यूनियन (सीटू) के राज्य व्यापी विरोध दिवस के क्रम में तीन अगस्त को शास्त्री चौक पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। यह जानकारी एमडीएम कर्मचारी यूनियन (सीटू) के जिला मंत्री ध्रुव चंद ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed