{"_id":"6f202804d9ee31e67ffe25c4ac7363f5","slug":"pradhan-candidate-s-son-not-traced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान प्रत्याशी के पुत्र का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान प्रत्याशी के पुत्र का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत से प्रधान पद के प्रत्याशी
विज्ञापन
रामबचन यादव के 24 वर्षीय पुत्र अशोक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
आठ दिसंबर की सुबह उनकी कार थन्हवारपुर गांव के पास सड़क के किनारे लावारिस
हालत में मिली थी।
कार की स्टियरिंग की ओर वाला शीशा टूटा था और कार की डिग्गी में चाबी लगी थी। पांच दिन बाद भी अशोक के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
अशोक कुमार यादव सात दिसंबर की रात जनसंपर्क के लिए कार लेकर निकले थे। जब वह आठ दिसंबर की सुबह भी घर नहीं पहुंचे तो लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।
इसी बीच कुछ लोगों ने सुबह थन्हवरपुर के यादव पुरवा के पास सड़क किनारे अशोक की कार देखी। इसकी सूचना मोबाइल से उनके परिवार वालों को दी। घर के लोग वहां पहुंचे तो देखा कि कार के आगे वाले हिस्से में स्टियरिंग की ओर वाला शीशा टूटा था। कार की चाबी डिक्की में लगी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मगर
अब तक अशोक का कोई सुराग न मिलने से परिवार के लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है।
एसओ नगर ओंकार सहाय ने बताया कि गायब अशोक कुमार यादव का फोटो लेकर पोस्टर बनवाया जा रहा है। आसपास के थानों को भी उसके हुलिए की जानकारी दी जा चुकी है। पड़ोसी जनपदों में भी उसका फोटो भेजा जा रहा है। पुलिस अशोक को खोजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।