फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Practical exams will start tomorrow and examiners will arrive today.

Basti News: प्रायोगिक परीक्षाएं कल से आज पहुंच जाएंगे परीक्षक

Fri, 23 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 23 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Practical exams will start tomorrow and examiners will arrive today.
बस्ती। माध्यमिक विद्यालयों में 24 फरवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यह दो मार्च तक चलेगी। इसके लिए विद्यालयों में तैयारियां लगभग पूर्ण है। इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की प्रैक्टिकल फाइल पहले से ही तैयार कर ली है। प्रयोगशाला में विभिन्न प्रोजेक्ट का अभ्यास भी किया गया है। बाहर से आने वाले परीक्षक को विद्यार्थी अपने तैयार प्रोजेक्ट पर आधारित थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों प्रदर्शित करेंगे।
विज्ञापन

जिले में इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 34214 है। इन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी है। इसके लिए लिए विभाग ने गैर जनपद के परीक्षक नियुक्त किए हैं। इसके अलावा दो सचल दल भी गठित किया गया है। इस परीक्षा की निगरानी कराई जाएगी। दूरस्थ क्षेत्र के नियुक्त परीक्षकों शुक्रवार से आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलोजी, गृह विज्ञान, रक्षा अध्ययन, कंप्यूटर विषय की प्रायोगिक परीक्षा होनी है। डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि अलग- अलग विषयों की प्रायोगिक परीक्षा कराने के लिए परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed