फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power distribution sestem

Basti News: गर्मी में लो वोल्टेज से मिलेगी राहत, बदले जाएंगे ट्रांसफार्मर

Tue, 14 Mar 2023 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
power distribution sestem
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे बिजली उपभोक्ताओं को इस गर्मी में राहत मिलने के आसार दिखने लगे हैं। बिजली निगम ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि करने जा रहा है। इसके अलावा 33/11 केवी उपकेंद्रों पर जरूरत के हिसाब से कैपिसिटर बैंक भी लगाए जाएंगे। जो गर्मी में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित होंगे।
गर्मी में बिजली खपत बढ़ने से लो-वोल्टेज की समस्या आती है। शहर के दक्षिण दरवाजा, डॉक्टर गौड़ गली, सुपेलवा सहित दर्जनभर मोहल्लों में गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इसमें सुधार के लिए शहर में 10, 16, 25, 40, 63 और 100 केवीए के 139 ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। यह ट्रांसफार्मर दो से तीन दशक पुराने हैं। जो अपनी निर्धारित क्षमता के अनुसार वोल्टेज नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा चार से पांच दशक पुराने जर्जर तारों को भी बदला जाना है। 11 केवी लाइन का 56.4 किलोमीटर तार बदला जाना है। इसमें विभाग करीब 1.76 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा जर्जर एलटी लाइनें भी बदली जाएंगी। इससे लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होने की संभावना जताई जा रही है। अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि इस गर्मी में लो वोल्टेज दूर करने की कवायद चल रही है। जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

कैपिसिटर बैंक दूर करेंगे लो वोल्टेज की समस्या
लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे उपभोक्ताओं को इस गर्मी में काफी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहर के 35,000 से अधिक उपभोक्ताओं को गांधीनगर, बड़ेवन, रौता, गिदही, पुरानी बस्ती और पॉलीटेक्निक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांधीनगर, बड़ेवन, पॉलीटेक्निक उपकेंद्र पर कैपिसिटर बैंक लगाए गए हैं, और चालू हालत में हैं, जबकि रौता और पुरानी बस्ती उपकेंद्र पर कैपिसिटर बैंक लगाने की कवायद चल रही है।
---------------------------
250 केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे
नगर निकायों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नए संसाधन विकसित किए जाने हैं। इसके लिए विद्युत निगम ने अलग से बजट निर्धारित किया है। इसके तहत नगर पालिका में 250 केवीए के पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। इनको जलकल, एसबीआई, कटरा चुंगी, आवास विकास, मूड़घाट में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed