फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power corporation employee strike

Basti News: फाल्ट दुरुस्त करने में प्रशासन के छूटे पसीने, सांसत में उपभोक्ता

Thu, 16 Mar 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
power corporation employee strike
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार के बाद फाल्ट को दुरुस्त कराने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। बुधवार रात दर्जनभर से अधिक फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब एक लाख की आबादी बिजली किल्लत से प्रभावित रही।
गिदही ट्रांसमिशन से निकलने वाली नगर बाजार उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बृहस्पतिवार को खबर लिखे जाने तक फाल्ट में रही। रुधौली तहसील की 33 केवी लाइन में बृहस्पतिवार सुबह करीब 4.30 बजे फाल्ट हुआ। दिनभर तहसील कस्बे में बिजली नहीं रही। कार्य बहिष्कार का असर अब उपभोक्ताओं पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में बिजली कर्मियों का धरना जारी रहा। अवर अभियंताओं, एसडीओ और एक्सईएन के सीयूजी नंबर बंद होने के कारण उपभोक्ता बुधवार रात से बिजली के लिए परेशान रहे। फाल्ट दुरुस्त कराने के लिए दिनभर प्रशासन की टीम जद्दोजहद करती नजर आई, लेकिन, तकनीकी जानकारी न होने के कारण कर्मी भी बेबस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात दुबौला उपकेंद्र का एक फीडर, कलवारी के चारों, रुधौली पूरा तहसील कस्बा, पॉलीटेक्निक उपकेंद्र का एक फीडर, रौता उपकेंद्र का रंजीत चौराहा और पीएमसी फीडर, एकडेंगवा, बड़ेवन का मूड़घाट, कप्तानगंज का दुबौला ऐनपुर, रुधौली देहात का मुड़ियार, हर्रैया देहात, दुबौलिया के सभी फीडर, विक्रमाजोत में दो फीडर और गौर उपकेंद्र के दो फीडर से आपूर्ति बाधित हो गई।
बृहस्पतिवार खबर लिखे जाने तक उक्त फीडरों को ठीक नहीं किया जा सका था। अधीक्षण अभियंता एसके आर्या ने बताया कि कार्य बहिष्कार के कारण फाल्ट ठीक कराने में दिक्कतें आ रही है। दुरुस्त कराने का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।
------------------------
अनुभवहीन हैं आईटीआई प्रशिक्षु
कार्य बहिष्कार के बाद विद्युत उपकेंद्रों पर 79 आईटीआई प्रशिक्षु तैनात किए गए हैं। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के द्वितीय वर्ष के यह छात्र फाल्ट को दुरुस्त करने से डर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि बिजली उपकेंद्रों और खंभों पर काम करने का अनुभव न होने के कारण डर लग रहा है। उपकेंद्र पर लगे फीडरों के पैनल को संचालित करने के बारे में भी उन्हें जानकारी नहीं है। ऐसे में लाइन ट्रिप होने के बाद आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं।

------------------------
पीक ऑवर में 70 मेगावाट तक आ रही खपत
ट्रांसमिशन उपकेंद्र के अनुसार अभी सामान्य आपूर्ति के घंटों में 50-55 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है, जबकि पीक ऑवर (शाम 6.00 से रात 11.00 बजे) में यह खपत अधिकतम 70 मेगावाट तक हो रही है। खपत 90 मेगावाट से ऊपर होने पर लाइनें ज्यादा फाल्ट होंगी।
-------------------------
ट्रांसमिशन कर्मी भी करेंगे हड़ताल
बुधवार रात 10 बजे से शुरू हुई बिजली कर्मियों की हड़ताल में ट्रांसमिशन कर्मी भी शामिल हो गए हैं। बुधवार दिनभर ट्रांसमिशन कर्मी 33 केवी लाइनों के संचालन में जुटे रहे। ट्रांसमिशन कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के बाद स्थिति अधिक बिगड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed