फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Postal worker dies due to electric shock

Basti News: खेत में गिरे बिजली के तार के करंट से डाककर्मी की मौत

Sat, 16 Sep 2023 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 16 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Postal worker dies due to electric shock
हर्रैया। थानाक्षेत्र के सकरदहा गांव में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खेत में गाय बांधने गए 56 वर्षीय डाक विभाग के कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सकरदहा गांव निवासी रमेश शुक्ला पुत्र गोकुल शुक्ला हर्रैया उप डाकघर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। शुक्रवार सुबह अपने गांव के पूरब काली माता मंदिर के स्थान के पास गाय को खेत में बांधने गए थे। वहां पर पहले से ही एलटी लाइन का तार टूटा पड़ा था। जिसमें करंट आ रहा था। गाय बांध कर लौटते समय तार की चपेट में आकर वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। काफी देर के बाद ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी। जानकारी होने पर आनन-फानन परिवार के लोग उन्हें सीएचसी हर्रैया ले गए। जहां चिकित्सक ने रमेश शुक्ल को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना हर्रैया पुलिस को दे दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का तार भोर में टूट कर गिरा है। प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed