फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pooja and Neeraj topped in Makhauda Marathon

Basti News: मखौड़ा मैराथन में पूजा और नीरज अव्वल

Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pooja and Neeraj topped in Makhauda Marathon
मखौड़ा महोत्सव में आयोजित मैराथन में अव्वल पूजा यादव को सम्मानित करते विधायक अजय सिंह। 
परशुरामपुर। मखौड़ा में रहे महोत्वस के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह 8.00 बजे विधायक अजय सिंह ने ब्लॉक तिराहे से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पूजा और नीरज ने अव्वल स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैराथन बालिका और बालक दोनों वर्गों के लिए आयोजित किया गया। बालिका वर्ग में पूजा यादव प्रथम, पूर्वी सिंह द्वितीय और आंचल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में नीरज वर्मा प्रथम, दिनेश कुमार द्वितीय और सूरज पाल तृतीय स्थान पर रहे। विधायक ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल,प्रशस्ति पत्र तथा नगद दिया। विधायक ने कहा कि खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का जन्म होता है। इसलिए हर बच्चे को खेल में हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस जरुरत है उसे सही मंच की। मौके पर विक्रमजोत प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह,परशुरामपुर प्रमुख श्रीश पांडेय, घनश्याम शुक्ल, रामललित पांडेय, सुनील कुमार तिवारी, विनोद गुप्ता, अमित कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed