फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   polution awearness programme

Basti News: जलवायु परिवर्तन को लेकर नहीं चेते तो भयावह होगा भविष्य

Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
polution awearness programme
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण चुनौतियां एवं संद्यृत विकास विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. जेएन पांडेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया का रुख अभी भी गंभीर नहीं है। यदि समय पर लोग नहीं चेते तो भविष्य भयावह होगा।
विशिष्ट अतिथि प्रो. एसएस वर्मा ने कहा कि प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। देश में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। फिर भी परिवर्तन का असर देश में देखा जा सकता है। बीएचयू बनारस की भूगोल विभाग की प्रो. सीमा तिवारी ने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर सभी पर पड़ रहा है। मौसम में बदलाव जलवायु परिवर्तन का ही नतीजा है।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद दूसरे सत्र में 50 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने इस पर विस्तृत चर्चा की।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सत्र का संचालन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. गोपालजी कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम समन्वयक के रूप में प्रो. प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल विश्वविद्यालय अमरकंटक के वनस्पति विज्ञान प्रो. जेपी शुक्ला, बीएनकेबी कॉलेज अकबरपुर की प्राचार्य एवं नैक कार्यकारी सदस्य प्रो. शुचिता पांडेय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रो. दानपति तिवारी, राजाराम मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज अयोध्या की प्राचार्य प्रो. मंजूषा मिश्रा, खलीलाबाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश त्रिपाठी, एपीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed