{"_id":"64cd5a74d0a8d7a97000a874","slug":"political-news-basti-news-c-207-1-sgkp1006-2304-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राहुल गांधी के पक्ष में फैसला आने से कांग्रेसियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राहुल गांधी के पक्ष में फैसला आने से कांग्रेसियों में खुशी
Sat, 05 Aug 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर राहुल गांधी के पक्ष में फैसला आने पर मिठाई बाट कर मनायी खुर्शीया।
बस्ती । कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को उल्लास और जश्न का माहौल रहा। मोदी सरनेम मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी के पक्ष में निर्णय आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियोें को साझा किया।
कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि सच्चे अर्थों में यह सत्य की जीत है। इस निर्णय के साथ ही अब तय हो गया है कि भाजपा को देश, प्रदेश की जनता लोकसभा के चुनाव में करारी शिकस्त देगी। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने आइना दिखा दिया है। एक बार फिर सिद्ध हुआ कि सत्य पराजित नहीं होता।
पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। नफरत के दौर में मोहब्बत की दुकान को नई ताकत मिल गई है। इस मौके पर बाबूराम सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, विश्वनाथ चौधरी, कौशल त्रिपाठी, सुरेन्द्र मिश्र, प्रमोद द्विवेदी, गिरजेश पाल, पिटू मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, साधूशरन आर्य, गंगा प्रसाद मिश्र, शौकत अली ‘नन्हू’, देवानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।