फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   political,jila panchyat

भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में सपा, संजय चौधरी के मुकाबले वीरेंद्र चौधरी को बनाया प्रत्याशी

Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
political,jila  panchyat
भाजपा को टक्कर देने की तैयारी में सपा, संजय चौधरी के मुकाबले वीरेंद्र चौधरी को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में कड़ी टक्कर होने की संभावना है। भाजपा ने संजय चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं शुक्रवार देर शाम सपा ने वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पहले पार्टी के समर्थन से जीतकर आए शंकर पाल ने भी पर्चा खरीदा था। इससे स्पष्ट है कि सपा भाजपा को निर्विरोध होने से रोकने की रणनीति पर काम कर रही है।
जिला पंचायत बस्ती में जिला पंचायत सदस्यों की 43 सीटें हैं। त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा के समर्थन से नौ, सपा से 16, कांग्रेस से एक, बसपा से छह, भासपा से दो, भीम आर्मी के समर्थन से एक जिला पंचायत सदस्य को जीत मिली।
विज्ञापन

वहीं आठ सदस्य निर्विरोध जीते। सदन में अध्यक्ष पद पर आसीन होने के लिए किसी भी दल को कम से कम 22 सदस्यों का समर्थन होना चाहिए। आंकड़ों में बहुमत किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन तिथि नजदीक आने के साथ ही सियासी चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। सत्ताधारी भाजपा का प्रयास है कि वह अपने उम्मीदवार संजय चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित करा ले जाए। दूसरी ओर किसी दूसरे दल द्वारा प्रत्याशी उतारने की स्थिति में न्यूनतम 22 सदस्यों के समर्थन जुटाने की भी तैयारी की जा रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल का कहना है कि पार्टी के नौ सदस्यों के अलावा निर्दलीय और अन्य दूसरे दलों के कई जिला पंचायत सदस्य उनके संपर्क हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पार्टी के समर्थन से जीते दो जिला पंचायत सदस्यों वीरेंद्र चौधरी और शंकर पाल ने पर्चा खरीदा। हालांकि देर शाम पार्टी नेतृत्व ने वीरेंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया। ऐसे में वीरेंद्र पार्टी प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करेंगे।
क्षेत्रीय दलों ने नहीं खोले पत्ते
अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अभी भासपा और भीम आर्मी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं सियासी हकीकत यह है कि क्षेत्रीय दल और निर्दलीय जिसके पक्ष में होंगे, जीत का सेहरा उसी के सिर सजेगा। भासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। इसके साथ ही मैदान में उतर रहे उम्मीदवारों पर भी नजर रखी जा रही है। जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आकाश आर्य ने कहा कि उम्मीदवारों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने लगी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर निर्णय लिया जाएगा।

बसपा-कांग्रेस को पार्टी नेतृत्व के निर्देश का इंतजार
बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर बसपा व कांग्रेस की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बसपा को जिला पंचायत सदस्य की छह सीटें मिली हैं, लेकिन जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने कहा कि अभी तक पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। वोटिंग के संबंध में भी आलाकमान के निर्देशों के मुताबिक रणनीति तय होगी। वहीं, महज एक जिला पंचायत सदस्य की सीट पाने वाली कांग्रेस ने अध्यक्ष पद पर कोई उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार रणनीति तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed