फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police se bhide

पुलिस से भिड़े भाजयुमो जिला अध्यक्ष, थाने पर बैठाए गए

Sat, 11 Jan 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
police se bhide
बस्ती जिले के लालगंज थाना पर भाजपा नेता के बवाल के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : BASTI
पुलिस से भिड़े भाजयुमो जिलाध्यक्ष, थाने पर बैठाए गए
विज्ञापन

बनकटी(बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के पक्कवा बाजार में जमीन विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले आई। एक पक्ष की ओर से भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्रा अपने साथी अशोक कसौधन के साथ पहुंचे। जिसके बाद मामला गरमा गया।
घटना शनिवार शाम की है। एक पक्ष की पैरवी में थानाध्यक्ष संजय कुमार से किसी बात पर शिवांशु से कहासुनी शुरू हो गई। भाजयुमो अध्यक्ष व उनके साथ गए आकाश को पुलिस ने थाने पर ही बैठा दिया। जानकारी होते ही समर्थक जुटने लगे तो सुरक्षा के लिहाज से थाने पर फोर्स भी बढ़ा दी गई। एसओ ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने उनके साथ बदसलूकी की और सरकारी कार्य में बाधा डाला है। मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामला बढ़ने की सूचना पर शाम करीब साढ़े सात बजे सीओ रुधौली जनार्दन दुबे भी थाने पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि पक्कवा बाजार में त्रियुगी पांडेय और अशोक अग्रहरि, रंगीलाल अग्रहरि के बीच भूमि विवाद की सूचना डायल 112 पर मिली थी। जिसके बाद टीम पहुंची थी। विवाद बढ़ने की आशंका पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया। शांतिभंग की आशंका में पाबंद करने को कहा। आरोप है कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष की इसी बात पर खफा हो गए और नोकझोंक करने लगे।
विज्ञापन

इधर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष को थाने पर बैठाने की खबर पाकर कार्यकर्ता पहुंचने लगे। हंगामे की आशंका में पुलिस ने पूरे थाने को छावनी में तब्दील कर दिया। देरशाम तक थाने पर जमावड़ा रहा। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज भी पहुंच गए। सीओ रुधौली जनार्दन दुबे ने बताया कि दोनों नेताओं को छोड़ दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिलाध्यक्ष से बात नहीं हो सकी। जब उनका पक्ष आएगा तो छापा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed