{"_id":"61e858270354c73d7052c11a","slug":"police-root-march-basti-news-gkp4242714133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बल के जवानों ने रूट मार्च कर कराया सुरक्षा का अहसास
बस्ती। सुरक्षा बलों ने बुधवार को बनकटी और विक्रमजोत क्षेत्र में रूट मार्च लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। बल के अधिकारियों ने निडर होकर मतदान करने की अपील की और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा, लालगंज व कुदरहा कस्बे में पुलिस ने सीआईएसएफ के जवानों के साथ रूट फ्लैग मार्च कर शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए सुरक्षित मतदान कराने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा अपने कर्तव्यों का पालन करने हुए मताधिकार का प्रयोग सभी निडर होकर करें। यदि किसी की ओर से नियम विरुद्ध गतिविधि पाई गई तो कार्रवाई होगी। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सीआरपीएफ और पुलिस फोर्स ने हाईवे सहित प्रमुख कस्बों और विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च किया। छावनी थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय, सीआरपीएफ कमांडेंट अरमान के नेतृत्व में फोर्स ने विक्रमजोत कस्बा, अमोढ़ा, पटकापुर, छतौना, बीडी तटबंध पर बसे गांव के अलावा कवलपुर, शंकरपुर में रूट मार्च कर जनता को बेहतर कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसएसआई श्याम मोहन त्रिपाठी, केनौना चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह, विक्रमजोत चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।