{"_id":"5e4c279c8ebc3ef2730c366b","slug":"police-robbers-climbed-three-basti-news-gkp341647084","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट: अयोध्या के विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट: अयोध्या के विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट: अयोध्या के विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार
बस्ती। योगी सरकार के चौथे बजट पर लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। प्रशंसकों ने गांव, गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों के विकास को समर्पित बताया है। वहीं आलोचकों ने इसे युवाओं और किसानों को गुमराह करने वाला बताया। गृहिणियों ने कहा कि बजट में सरकार ने महंगाई नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
कर्मचारी नेता रामअधार पाल ने बताया कि सरकार का बजट सभी वर्गों को कवर कर रहा है, लेकिन कर्मचारियों को राहत देने का बजट में कोई प्राविधान नहीं लाया गया। बताया कि इससे कर्मचारियों में निराशा है। व्यवसायी गौरव गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के लिए बजट में भारी भरकंप धनराशि की व्यवस्था की गई है। इसका असर जिले पर भी पड़ेगा। राम से जुड़ी हर जगहों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गृहिणी तारा ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई कम करने का कोई प्राविधान बजट में नहीं है। सरकार रसोई की मूलभूत वस्तुओं को ध्यान में रखकर बजट तैयार करती तो अच्छा रहता। गृहिणी सरोज पांडेय ने बताया कि कन्या सुमंगल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना में भारी भरकंप धनराशि दी गई है। बजट नारी शक्ति का मनोबल बढ़ाने वाला है।