{"_id":"67b4d5707a3ac38ce9013da4","slug":"police-put-in-all-its-efforts-to-solve-the-mystery-of-the-students-death-basti-news-c-207-1-sgkp1006-132252-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत
Wed, 19 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज के कंपोजिट विद्यालय में छात्रा का शव मिलने का मामला सुलझाने के लिए सर्विलांस टीम दिन-रात एक किए हुए है। करीब 40 मोबाइल नंबरों को खंगाला जा रहा है। सर्विलांस सेल मोबाइल सीडीआर, लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।
घटना के समय उन नंबरों का टॉवर लोकेशन का मिलान किया जा रहा है। अब तक मामले में पुलिस स्कूल के निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक से लेकर परिवार और गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों की मानें तो छात्रा के परिजनों और कुछ रिश्तेदारों पर भी पुलिस की निगाहें टिकी हुई हैं। छात्रा के परिजनों की गोलमोल बातों ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्षेत्र के लोगों में भी यह सवाल किया जा रहा है कि आखिर परिजनों पर किसका दबाव है, जिसके चलते वे मासूम बिटिया के गुनाहगारों के बारे में बताने से संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन
10 फरवरी को कप्तानगंज थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले चर्चा हुई कि घर से किसी बात पर डांट पड़ने के बाद उसने खुदकुशी कर ली है। बाद में पिता और परिवार के लोगों ने यह कहकर मामले को उलझा दिया कि उसकी बेटी की मौत बीमारी के कारण हुई।