{"_id":"602abd068ebc3ee90924a7dd","slug":"police-ki-pathshala-in-basti-basti-news-gkp384891311","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर
विज्ञापन
भगवती प्रसाद शंकरदेवी इंटर कालेज नगर बाजार में अपराजिता के कार्यक्रम को संबोधित करते सीओ शेषमणि
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर
क्षेत्राधिकारी ने कायम किया संवाद, छात्राओं ने खुलकर रखी बात
नगर बाजार के भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेटियां हर क्षेत्र में सफलता की ओर अग्रसर हैं। लेकिन उन्हें और निर्भीक होने की आवश्यकता है। इसके लिए सरकार ने कई तरह के कानून बनाए हैं, जिनकी मदद से वे आसमान छूने में कामयाब हो सकती हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को नगर बाजार स्थित भगवती प्रसाद शंकर देवी इंटर कॉलेज में आयोजन हुआ। यहां पुलिस की पाठशाला के तहत छठवीं से इंटरमीडिएट तक की छात्राओं को कई अहम जानकारियां दी गईं।
मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि उपाधीक्षक विशाल चौधरी ने छात्राओं से संवाद कायम किया। 11वीं की छात्रा वंदना ने पूछा कि महिला हेल्पलाइन से उन्हें कैसे मदद मिलेगी, कहीं उनका नाम तो सभी को पता नहीं चल जाएगा। सीओ हर्रैया ने जवाब में कहा कि 1090 पर आने वाली कॉल महिला पुलिसकर्मी सुनती हैं। फोन करने वाले का नाम, पता गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाती है। ऐसे में निडर होकर अपने साथ होने वालीं घटनाओं के बारे में बताएं। कक्षा नौ की छात्रा अंशिका राव के सवाल पर डॉयल 112 की खूबियों को बताते हुए सीओ विशाल चौधरी ने कहा कि इस पर किसी तरह की घटना की सूचना मिलने के चंद मिनट के अंदर संबंधित क्षेत्र में तैनात पुलिस वैन को मैसेज चला जाता है। वह मदद करने के साथ इसकी उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भी करते हैं। नगर थाने के एंटी रोमियो स्क्वॉड की आरक्षी करिश्मा तिवारी ने छात्राओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन 181 व 1091 के अलावा अन्य नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संचालन मनोज दुबे और स्वागत उप प्रधानाचार्य गुड़िया शर्मा ने किया।
इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उनके सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। विद्यालय के प्रबंधक रामजी कसौधन, प्रधानाचार्य सूरज कसौधन ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत एवं आभार संबोधन में प्रधानाचार्य सूरज कसौधन ने कहा कि अपराजिता कार्यक्रम बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। तार्किक और बेबाकी से सवाल पूछने पर 11वीं की छात्रा वंदना भारती को नकद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के लक्ष्मण कसौधन, दिलीप कुमार, जुनैद अहमद, मैनुद्दीन अंसारी, शेषनाथ उपाध्याय, रेशमा परवीन, ज्योति चौहान, रजनीश राव ने उल्लेखनीय सहयोग किया। कार्यक्रम मेें 124 छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण की शपथ ली।
विज्ञापन
किसने क्या कहा
हाथ को बनाओ हथियार
क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय से 10वीं की छात्रा अंशिका राव ने पूछा कि अकेले रास्ते से गुजरते समय उसके पास कोई मोबाइल या अन्य कोई मदद करने वाली चीज न हो और कोई उसे तंग करे तो क्या करे। सीओ ने मार्शल आर्ट के तरीके से अंगुलियों और हाथ के इस्तेमाल के बारे में समझाया। शोर करना-चीखना सबसे सटीक उपाय है।
सीओ (प्रशिक्षणाधीन) विशाल चौधरी ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया। कहा कि भीतर का डर दूर कर देने से तमाम मुश्किलें स्वत: हल हो जाती हैं। सीओ ने छात्राओं को बचाव और कानून के बारे में करीने से जानकारी दी। उन्होंने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियों की जानकारी भी दी।
स्पीकअप
11वीं की छात्रा वंदना भारती कहती हैं कि बेटियों को बेटों जितनी छूट और सहयोग मिले तो वे वाकई अपराजिता बनकर दिखा सकती हैं।
12वीं की छात्रा संतोषी यादव कहती हैं कि उन्हें परिवार में बेटियों का मनोबल ऊंचा किया जा सकता है। अभिभावकों को पहल करनी चाहिए।
11वीं की स्नेहा ने पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वॉड की गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने चाहिए। इससे उनमें सजगता बढ़ेगी।
एंटी रोमियो स्क्वॉड की आरक्षी करिश्मा तिवारी कहती हैं कि अब सहना नहीं, कहना है। धैर्य नहीं खोना है। नियम-कानून, हेल्पलाइन नंबर याद रखें।