{"_id":"66ba61a89abb9a576b0c31f5","slug":"police-in-gonda-is-searching-for-clues-of-theft-in-babhnan-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122052-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोंडा में पुलिस ढूंढ रही बभनान में हुई चोरी का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोंडा में पुलिस ढूंढ रही बभनान में हुई चोरी का सुराग
Tue, 13 Aug 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
33 लाख के जेवरात सहित एक लाख नौ हजार नकदी चोरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। कस्बे के शिवाजी वार्ड में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस पंजीकृत कर लिया है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी हर्रैया अशोक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल गांव में पहुंच कर बारीकी से छानबीन की। वहीं पड़ोसी जनपद गोंडा के भी कई संदिग्ध जगहों पर जाकर चोरों को पकड़ने के लिए मारा मारा, पर क पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया।
शिवाजी नगर वार्ड के उसका कलहंस में चोर दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लगभग 33 लाख के जेवरात समेट ले गए थे। घटना के बाद रविवार की पूरी रात गांव वाले जागते रहे। एक-दूसरे से संपर्क करते रहे। चोरों के दहशत का आलम यह था कि आसपास के गांव वाले भी रतजगा करते रहे। लोगों का कहना है कि दो घरों में चोरी के बाद भी जिस तरह से चोर गांव के अन्य घरों को खंगालने के लिए दस्तक देते रहे, उससे लग रहा था कि चोरों का हौसला बुलंद है।
शनिवार की रात चोर शिवाजी नगर वार्ड निवासी रामगोपाल सिंह के घर चोर छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। उनके घर से करीब 30 लाख के जेवरात व 90 हजार नकदी समेत मोबाइल भी चुरा ले गए। इसी वार्ड में राज किशोर सिंह के घर भी चोर छत के रास्ते आंगन में उतरकर घर में घुस गए व घर में रखे दस हजार नकदी समेत लगभग तीन लाख का जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन
चोर वार्ड के रामपाल सिंह, सतपाल सिंह, उमापाल सिंह, गजपाल सिंह, बलराम सिंह व नंदकिशोर सिंह के घर भी दस्तक दी। पर वे मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। बताते हैं कि उमापाल सिंह के छत पर जैसे ही चोर पहुंचे वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे और चोर छत से कूद कर भाग गए। थानाध्यक्ष पैकोलिया रामफल चौरसिया ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।