{"_id":"600480248ebc3e2f2338a586","slug":"police-has-been-handcuffing-for-10-days-robbery-has-not-been-exposed-basti-news-gkp381309637","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से हाथ मल रही रही पुलिस, लूटकांड का नहीं हुआ पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से हाथ मल रही रही पुलिस, लूटकांड का नहीं हुआ पर्दाफाश
विज्ञापन

बस्ती। नगर के भैरवपुर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र और पैकोलिया थाने के बभनान में गहनों की दुकान पर महिला से हुई लूट का पर्दाफाश करने में पुलिस अब तक नाकाम है। क्षेत्र के मनबढ़ों व कुछ हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर पूछताछ के बावजूद पुलिस अब तक हाथ मल रही है। एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि टीमों को लगाया गया है, जल्द परिणाम सामने आ जाएगा।
नौ जनवरी को नगर थाने के रोसिंहा निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक उमाकांत ने 35 से 40 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी। बताया कि बिना नंबर की बाइक से पहुंचे तीन में से दो बदमाशों ने मुंह को कपड़े से ढंका था, जबकि तीसरे ने हेलमेट पहना था। हेलमेट पहने युवक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दो अंदर आए और एटीएम से खाते में पैसा जमा करने के लिए कहा। संचालक ने इसके लिए खाता नंबर व पासबुक मांगा तो किसी से मंगाने की बात करके इंतजार करने लगे।
दो मिनट के बाद ही दोनों ने तमंचा निकाल लिया। धमकी देते हुए कैश काउंटर में रखे रुपये छीनकर बाइक से बस्ती की तरफ भाग गए। इसके एक दिन पहले बभनान बाजार में पैदल पहुंचे बदमाशों ने गहनों की दुकान पर बैठी महिला के मुंह पर पाउडर फेंककर पांच हजार रुपये व जेवरात लूट लिए थे। दुकानदार उस वक्त घर के अंदर नाश्ता कर रहा था। दोनों घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन पर्दाफाश नहीं कर पाई।