{"_id":"66144393f6160221990edad4","slug":"police-could-not-catch-the-criminals-riding-the-car-basti-news-c-207-1-sgkp1006-114565-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एटीएम कार्ड लेकर भागे कार सवार बदमाशों का नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एटीएम कार्ड लेकर भागे कार सवार बदमाशों का नहीं पकड़ पाई पुलिस
Tue, 09 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाॅट और एसओजी लगाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया पुलिस पर एटीएम कार्ड लेकर भागे कार सवार बदमाश भारी पड़ गए। जिले भर में अलर्ट होने के बाद भी कार सवार बदमाश पुलिस को छका कर फरार हो गए। हर्रैया पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज और आसपास इलाके में छानबीन कर रही है। चर्चा है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए स्वाॅट और एसओजी की टीमें भी लगी हुई हैं।
पुलिस ने सोमवार दोपहर में पीड़ित सफाई कर्मी से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली। कार सवार बदमाशों का हुलिया और कार का रंग पहचान करने के लिए पीड़ित से पूछताछ की। वही पीड़ित ने देर रात घटना की लिखित तहरीर हर्रैया थाने में दी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी राम सूरत कप्तानगंज ब्लॉक में सफाई कर्मी पद पर तैनात हैं। रविवार रात 7:30 बजे वह बेटे सचिन का एडमिशन कराने के लिए महराजगंज कस्बे के एसबीआई के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। राम सूरत के मुताबिक वह रुपये निकालने के लिए एटीएम में घुसे थे, तभी दो युवक एटीएम रूम में आ गए और बातों उलझा कर एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद सफेद रंग की कार में बैठ गए।
विज्ञापन
राम सूरत एटीएम कार्ड मांगने लगे, तभी दोनों युवक कार से कस्बे के अंडरपास होकर हर्रैया की तरफ भाग निकले। वहां से कार सवार हसीनाबाद तक गए। वहां से बदमाशों ने फिर हरैया आकर महुघाट होकर अमारी के रास्ते भाग निकले। बदमाशों का पीछा कर रहे कार सवार लोगो ने हर्रैया से बभनान रोड पर रास्ते मे डायल 112 पुलिस से भी सहयोग मांगा। आरोप है कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।