फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police chased the rioters by lathi-charge on Gaur block

गौर ब्लॉक पर लाठीचार्ज कर पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ा

Thu, 08 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police chased the rioters by lathi-charge on Gaur block
गौर ब्लॉक पर लाठीचार्ज कर पुलिस ने हंगामा करने वालों को खदेड़ा
विज्ञापन

गौर (बस्ती)। स्थानीय ब्लॉक पर नामांकन के दौरान बवाल होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज करके हंगामा करने वालों को खदेड़ा।
ब्लॉक मुख्यालय पर उस समय जमकर बवाल हुआ, जब निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व प्रमुख महेश सिंह की बहू विजय कांति और अंजली सिंह दोपहर एक बजे पर्चा दाखिल करने के लिए गेट पर पहुंचे। भाजपा समर्थित लोगों ने नामांकन रोकने के प्रयास में जमकर बवाल शुरू कर दिया। पुलिस से हाथापाई और गाली गलौज करते हुए गेट के अंदर घुस गए।
निर्दल प्रत्याशी विजय कांति और अंजली सिंह एवं प्रस्तावक अरविंद सिंह के साथ मारपीट करते हुए पुलिस प्रशासन पर पथराव करने लगे। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर मामले को शांत कराया। भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट पर धरने पर बैठे गए। घंटों बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख पद के लिए निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह की पत्नी विजय कांति तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह की छोटी बहू अंजली सिंह ने प्रमुख पद के लिए दो-दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी कांति शुक्ला पत्नी जटाशंकर शुक्ल ने दो सेट और संगीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम हरैया सुखबीर सिंह, सीओ शेषमणि उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक गौर शमशेर बहादुर सिंह, एसओ पैकोलिया धर्मेंद्र तिवारी के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed