{"_id":"62f160df5d7f926ece3c7cf9","slug":"police-band-will-play-patriotic-songs-every-day-at-martyr-memorials-basti-news-gkp4465251156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड हर दिन करेगा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड हर दिन करेगा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन,सीडीओ डा.राजेश प्रजापति और डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास?
- फोटो : BASTI
शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड हर दिन करेगा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन से जन सहयोग मांगा है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्हाेंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक 41 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं शहीद स्मारकों पर पुलिस बैंड हर दिन राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन करेगा।
उन्होंने बताया कि यदि कोई सूची में अन्य कार्यक्रम बढ़वाना चाहता है या किसी कार्यक्रम से स्वयं के संस्थान अथवा प्रतिष्ठान को जोड़ना चाहता है तो सीडीओ या डीडीओ से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान में सब सहयोग करें। यह सबका कार्यक्रम है। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने बताया कि पुलिस बैंड सातों दिन शहीद स्मारकों पर राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन करेगा। डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि
11 अगस्त को झंडा गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसी दिन तमाम संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा विद्यालयों में स्लोगन, चित्रकला, शहीद स्मारकों की सफाई व राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन और लखनऊ की अवधी लोकगायक वंदना मिश्रा का जीजीआईसी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
12 को समस्त विद्यालयों पर झंडा गीत, पुलिस मार्च पास्ट, कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान सम्मेलन, जीजीआईसी सभागार में लोक गायक रंजना अग्रहरि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
13 को स्कूलों में प्रभातफेरी, ब्लॉकों में पीआरडी जवानों द्वारा तिरंगा साइकिल यात्रा, मिशन शक्ति के तहत तिरंगा यात्रा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का गायन, विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति फिल्में दिखाना, सभी विद्यालयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व जीजीआईसी में संस्कृति विभाग के देवाशीष मौर्य का कार्यक्रम होगा।
14 को राष्ट्रनायकों की वेशभूषा में स्कूलों के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी, युवक व महिला मंगल दल द्वारा मिनी मैराथन, मंडी समिति में पल्लेदारों का सम्मान, स्वतंत्रता नायकों पर चित्रकला प्रतियोगिता, आजादी के तराने के थीम के तहत समस्त शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम होगा।
15 को खिलाड़ियों द्वारा तिरंगा प्रभातफेरी, शिक्षण संस्थानों में मेरा जनपद, मेरी धरोहर विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, ग्राम पंचायतों में फलदार पौधरोपण, रिद्म एकेडमी द्वारा ऑडिटोरियम में एक शाम आजादी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
16 को व्यापारिक संगठनों की ओर से प्रभातफेरी व ब्रासबैंड वादकों द्वारा राष्ट्रगीतों की धुनों का वादन, अमृत सरोवरों पर गोष्ठी, शिक्षण संस्थानों में बाल एवं युवा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
17 को जिलेभर में हम सब एक हैं थीम पर प्रभातफेरी, स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित पुस्तकों का विमोचन, राष्ट्रभक्ति पर आधारित कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।