फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest two people

तहरीर देने वाले के ही आवास से चोरी की बैट्रियां बरामद

Mon, 13 Sep 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
police arrest two people
दुबौलिया पुलिस और एंटी व्हीकल थेप्ट की संयुक्त टीम ने चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को किया ? - फोटो : BASTI
तहरीर देने वाले के ही आवास से चोरी की बैट्रियां बरामद
विज्ञापन

- मोबाइल टॉवर की बैट्री चोरी का दर्ज कराया था मुकदमा
- 48 टॉवर की बैट्री, माड्यूल बैट्री चार्जर व चोरी में प्रयुक्त कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के नैयकापार गांव में लगा वोडाफोन के टॉवर से हुई चार दर्जन बैट्री व बैट्री माड्यूल की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जिस टॉवर टेक्नीशियन ने थाने में तहरीर देकर चोरी की सूचना दी, उसी के किराए के मकान से सारा माल बरामद किया गया। उनके कब्जे से थाने की पुलिस, एंटी व्हीकल थेफ्ट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 48 बैट्री, दो एजी माड्यूल बैट्री चार्जर व कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थाना क्षेत्र के नैयकापार गांव में लगे वोडाफोन के टॉवर से सत्रह अगस्त की रात करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने टॉवर में लगी चार दर्जन बैट्री दो एजी मॉड्यूल बैट्री चार्जर को खोल कर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर टॉवर टेक्नीशियन की तहरीर पर दुबौलिया पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामजानकी तिराहे से मंदीप शुक्ल निवासी टांडा सूफी, थाना रुदौली एवं विकास शुक्ला निवासी रंजीतपुर थाना रौनाही फैजाबाद को गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर गांवगोड़िया थाना कोतवाली बस्ती स्थित किराए के मकान से चोरी के माल को बरामद किया। आरोपित के पास से चोरी में प्रयोग किए गए वाहन को भी बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया की मंदीप शुक्ला ने अपने साथियों के साथ चोरी की और थाने पर खुद ही अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed