फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest two accused

अंतरजनपदीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा, लैपटॉप बरामद

Wed, 12 Oct 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
police arrest two accused
अंतरजनपदीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, गांजा, लैपटॉप बरामद
विज्ञापन

- रुधौली और एसओजी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
- ट्रेनों के अलावा बस्ती व संतकबीरनगर जिले में करते थे चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक के अलावा चोरी का लैपटॉप और दो किलो 66 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुखराम चौधरी निवासी जोधीजोत थाना रुधौली बस्ती पर 12 मुकदमे और राजकुमार निवासी अशरफपुर थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर के खिलाफ जनपद बस्ती के रुधौली, कोतवाली, छावनी, कप्तानगंज, हर्रैया व संतकबीरनगर के दुधारा, खलीलाबाद थाना और जीआरपी बस्ती में चोरी समेत अन्य धाराओं में कुल 11 मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि चोरी की घटनाओं में वांछित इन दोनों की तलाश चल रही थी। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमंता पुल के पास से दोनों गुजरने वाले हैं। इसके बाद रुधौली थाने के एसआई संतोष सिंह, एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र दुबे आदि की टीम ने घेराबंदी कर हनुमंता पुल के पास से सुबह करीब सवा छह बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कब्जे से बरामद लैपटॉप के बारे में पुलिस को बताया कि यह लैपटॉप 23 सितंबर 2022 की रात पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। दोनों के पास से बरामद दो किलो 66 ग्राम गांजा कहां से मिला और उसे कहां ले जा रहे थे, इसकी तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed