फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest one gangester

हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 09 Aug 2021 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
police arrest one gangester
मुठभेड़ में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर से जिला अस्पताल में पूछताछ करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। संवाद - फोटो : BASTI
हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- शाम को चोरी की गई बाइक लेकर भाग रहा था बदमाश
- पीछा करने पर फिसलकर गिरा और पुलिस पर किया फायर
- जवाबी फायरिंग में बदमाश संतोष के पैर में लगी गोली
- कोतवाली क्षेत्र के खोराखार हरदिया के पास हुई मुठभेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा से रविवार देर शाम चोरी की बाइक लेकर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर से सोमवार तड़के कोतवाली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम की मुठभेड़ हो गई। फोरलेन पर स्थित पटेल चौक खोराखार के पास हुई मुठभेड़ में नगर थाने के पिपरा गौतम निवासी हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह ने पुलिस पर फायर कर दी। जिसका छर्रा एक सिपाही की बांह छीलते निकल गया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए संतोष के कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। उसके खिलाफ कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चोरी की बाइक के सिलसिले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकांत मिश्र व एंटी नारकोटिक्स के प्रभारी योगेश कुमार सिंह की टीम हर्दिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार कटरा की तरफ से आते दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रोकने का प्रयास किया तो तेजी से बांसी रोड़ की तरफ भागा। पुलिस ने उसका पीछा किया। खोराखार गांव के पास फिसल कर बाइक समेत गिर गया। संयुक्त पुलिस टीम पकड़ने का प्रयास किया तो तमंचे से एक फायर कर दिया। इसमें सिपाही नीरज पासवान के हाथ में छर्रा लगा। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ घंटे पहले चुराई थी बाइक
चोरी की जो बाइक पुलिस ने मुठभेड़ में बरामद किया है उसे सिर्फ नौ घंटे पहले ही चोरी की गई थी। विकास कुमार निवासी बरगदवा मड़वानगर बीआरसी कॉलोनी ने रविवार शाम को मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बजाज डिस्कवर बाइक हरदिया चौराहे से चोरी हो गई है। कोतवाल के अनुसार मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। सूचना के आधार पर तड़के तीन बजे चेकिंग की जा रही थी। तभी बदमाश चोरी की बाइक लेकर उधर से गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed