{"_id":"6127b79d8ebc3e5fa07851c2","slug":"police-arrest-one-accused-basti-news-gkp4068457109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन
लालगंज पुलिस ने हत्या आरोपी को किया गिरफ्तार। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या का आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- बुधवार को टीनशेड की पाइप से लटका मिला था पत्नी का शव
- लालगंज थाने के कबरा खास में बुधवार सुबह की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कबरा खास में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में नामजद पति विनय यादव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पत्नी का टीनशेट के पाइप में दुपट्टे से लटका हुआ शव मिला था।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि महुली मार्ग पर स्थित पेट्रोलपंप के पास से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता झगरू की तहरीर के आधार पर आरोपी पति विनय यादव के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
इसी थाना क्षेत्र के भिटिया निवासी झगरू ने तहरीर दिया था कि उसकी बेटी अंकिता (22) से कबरा खास निवासी विनय यादव ने करीब दो वर्ष पहले कोर्ट मैरिज किया था। इसके बाद से बेटी ससुराल में ही रहती थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों के बाद से ही उसकी बेटी को दामाद विनय प्रताड़ित करने लगा। पिता के अनुसार उनकी बेटी अंकिता बताती थी कि पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता है। उनका आरोप है कि उसकी हत्या करके फंदे से लटका दिया गया। पुलिस को ग्राम प्रधान विजय कुमार व चौकीदार ने घटनाक्रम की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दुपट्टे के सहारे लटक रहे शव को उतारा गया।