{"_id":"6adbcd08677e77edc1064edd","slug":"police-are-on-high-alert-at-street-corners-as-well-even-motorcycles-are-being-denied-entry-into-the-pedestrian-only-zone-basti-news-c-207-1-bst1001-170102-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नुक्कड़ों पर भी पुलिस मुस्तैद...पैदल जोन में बाइक को भी नहीं मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नुक्कड़ों पर भी पुलिस मुस्तैद...पैदल जोन में बाइक को भी नहीं मिल रहा प्रवेश
विज्ञापन
दरिया खां गली के सामने बैरिकेडिंग करती पुलिस। संवाद
- फोटो : Archive
बस्ती। दुर्गा पूजा मेले में भीड़ बढ़ने के दौरान पुलिस सतर्क हो गई है। रूट डायवर्जन को सख्ती से लागू कर दिया गया है। प्रमुख गलियों और मोहल्लों के नुक्कड़ों पर भी पुलिस मुस्तैद है। बृहस्पतिवार की रात से ही गांधीनगर मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित का दिए गए हैं। जीआईसी और कंपनीबाग के पास शाम पांच बजे से बैरिकेडिंग कर दी जा रही है। गांधीनगर बाजार क्षेत्र के लोगों के चार पहिया वाहन जीआईसी स्कूल में खड़े कराए जा रहे हैं।
दरिया खां, इंदिरा नगर, त्रिपाठी गली, बाटा गली, पाठक जी की गली, बभनगांवा, तुरकहिया आदि गलियों के सामने तैनात पुलिस बाइक लेकर गांधीनगर मार्ग की ओर बढ़ने वालों को तुरंत वापस कर दे रही है। यदि कोई मेला क्षेत्र में अपना घर बता रहा हैं तो उसका आधार देखने के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। केवल मरीजों को वाहन से निकलने की सहूलियत दी जा रही है। एंबुलेंस वाहन भी बेरोकटोक निकाले जा रहे हैं।
गांधीनगर मार्ग पूरी तरह पैदल जोन बन गया है। सिविल लाइन और कलवारी व हर्रैया के तरफ से आने वाले वाहनों को केडीसी और एसपी आवास के सामने पार्क करा दिया जा रहा है। यहां से श्रद्धालुओं को पैदल शहर की तरफ निकलना पड़ रहा है। गांधीनगर मार्ग पर बैरिकेडिंग के चलते मालवीय मार्ग पर आवागमन का दबाव बढ़ गया है। यहां शहरी आवागमन के अलावा चार पहिया वाहन और रोडवेज की बसों की आवाजाही से देर रात जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
बैरियहवां, रौता चौराहा, करतार चौराहा के पास देवी प्रतिमा स्थापित होने के कारण भीड़ बढ़ते ही जाम लग जा रहा है। देर रात पुलिस को आवागमन सुचारु रखने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। इसी तरह सुर्तीहट्टा मार्ग पर देवी प्रतिमा स्थापित होने से आवागमन बंद है। इस मार्ग का आवागमन करूआ बाबा मार्ग पर निर्भर हो गया है। जिससे यहां भी आवागमन का दबाव बढ़ा हुआ है। इसके अलावा ब्लॉक रोड और पचपेड़िया रोड पर आवागमन का भार अधिक हो गया है। कुछ रोडवेज बस मालवीय मार्ग पर जाम होने के कारण पचपेड़िया मार्ग से रोडवेज पर पहुंच रही है। जिससे इस मार्ग पर भी जाम लग रहा है। आजकल किसी भी मार्ग से निकलना कठिन हो गया है।