{"_id":"6788056a7ff81291fb0b9daa","slug":"police-are-connecting-the-scattered-links-again-basti-news-c-207-1-sgkp1006-130483-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फिर से बिखरी कड़ियां जोड़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फिर से बिखरी कड़ियां जोड़ रही पुलिस
Thu, 16 Jan 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा के रामपुर रेवटी गांव के हरिकांत गुप्ता हत्याकांड की बिखरी कड़ियां जोड़ने का पुलिस फिर से प्रयास कर रही है। क्राइम ब्रांच को मामले की विवेचना दी गई है।
13 नवंबर को एडीजी के निर्देश पर गोरखपुर की फॉरेंसिक टीम ने सीन रिक्रिएट किया था। केस का पर्यवेक्षण कर रहीं सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि जीरो से शुरू कर केस की जांच की जा रही है। उम्मीद है कि इसका कोई न कोई सिरा जरूर मिलेगा।
फेरी लगाकर सामान बेचने वाले हरिकांत पिता भाष्कर गुप्ता के पास दो मई की रात बिस्तर लगाकर सो रहा था। रात में करीब 11 बजे उसके मोबाइल पर फोन आने के बाद उससे मिलने चल दिया।
विज्ञापन
करीब एक बजे वह लहूलुहान स्थिति में घर पहुंचा। पिता ने बताया कि बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और दोनों हाथ बंधे हुए थे। हरिकांत की हालत देख परिजन घबरा गए थे।
परिजनों के मुताबिक, हरिकांत ने इशारा कर बताया कि उसे तीन लोग घर से 500 मीटर दूर बनकटी मार्ग पर ले गए और हाथ बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला रेतकर फरार हो गए।
घटना स्थल से गला पकड़ कर खुद हरिकांत घर पहुंचा था। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से पुलिस को खून से सनी चाकू, रस्सी, मोबाइल आदि बरामद हुआ था।