फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Broken police active on putting up posters to escape from home

Basti News: घर से पलायन करने का पोस्टर लगाने पर टूटी पुलिस सक्रिय, मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

आरोप है कि पीड़िता का मंगलसूत्र भी छीन लिया। घंटे भर तक वह लोग मारपीट करते रहे। घटना की सूचना पीड़िता ने पैकोलिया पुलिस को दी, मगर पुलिस कार्रवाई करने में टालमटोल करती रही। शुक्रवार को दूसरे संप्रदाय के डर से पूर्व प्रधान ने घर छोड़कर जाने का पोस्टर चस्पा कर दिया।

विज्ञापन
Broken police active on putting up posters to escape from home
पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में महिला पूर्व प्रधान के परिजनो ने दूसरे समुदाय के भय से

विस्तार

बस्ती जिले में पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव में बच्चे को साइकिल से टक्कर मार देने के मामले ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने दूसरे के घर पर हमला कर मारपीट की। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करने में टाल-मटोल की। इससे क्षुब्ध अनुसूचित जाति की पूर्व प्रधान के परिवार ने गेट पर घर बेचकर पलायन करने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।पैकोलिया थाना क्षेत्र के असनहरा गांव निवासी पूर्व प्रधान मीना देवी पत्नी काली प्रसाद का बेटा दिव्यांशु बुधवार को घर के सामने खेल रहा था। तभी गांव के शाहिद का लड़का नियामत साइकिल लेकर आया, और बच्चे को टक्कर मार दी, इससे उसको गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर बच्चे की मां मीना ने टक्कर मारने वाले लड़के को डांट दिया। इसकी उसने अपने घर जाकर शिकायत कर दी। इस पर दूसरे पक्ष के 10-12 लोग अनुसूचित जाति की महिला के घर पहुंच गए और अपशब्द कहने लगे। आरोप है कि सैदा हुसैन ने लोगों को ललकारा तो सभी लोग पूर्व प्रधान मीना, उसके पति, ससुर आदि से मार पीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़िता का मंगलसूत्र भी छीन लिया। घंटे भर तक वह लोग मारपीट करते रहे। घटना की सूचना पीड़िता ने पैकोलिया पुलिस को दी, मगर पुलिस कार्रवाई करने में टालमटोल करती रही। शुक्रवार को दूसरे संप्रदाय के डर से पूर्व प्रधान ने घर छोड़कर जाने का पोस्टर चस्पा कर दिया।


इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित परिवार को थाने बुलाकर पीड़िता मीना देवी की तहरीर पर गांव के ही शाहिद उर्फ चुल्लूर, सैदा हुसैन, नियामत अली, अकेला, फैज मोहम्मद समीम, ऐशबानो, कतलू तथा फैज मोहम्मद की पत्नी व तीन चार अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने बलवा, छिनौती, घर में घुसकर मारने पीटने व दलित उत्पीड़न एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed