फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM Narendra Modi Rally in Gorakhpur Basti Mandal

बस्ती में बोले पीएम मोदी: यूपी को दंगा और गुंडामुक्त बनाए रखने के लिए जनता दे रही आशीर्वाद

Sun, 27 Feb 2022 01:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Feb 2022 01:57 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय जो वैश्विक हालात हैं, उन पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। भारत ने हमेशा अपने प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Rally in Gorakhpur Basti Mandal
बस्ती में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बस्ती जिले के पॉलिटेक्निक मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज 5वें चरण का मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा-एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली सरकार पर एक और ठप्पा लगाने वाला है। यूपी को दंगामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी को गुंडामुक्त बनाए रखने के लिए, यूपी के विकास के लिए, लोगों का भरपूर आशीर्वाद हमें मिल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत को याद कर रहा है। कल बालाकोट एयर स्ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को भी याद किया। हमारे शूरवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में ही घुसकर मारा था। भारत का ये पराक्रम, दिल्ली और यूपी में बैठे कुछ घोर परिवारवादियों को पसंद नहीं आता। ये लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं, उनके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं करते। इसलिए ऐसे लोगों से यूपी की जनता को बहुत सतर्क रहना है।

विज्ञापन

यूक्रेन से छात्रों को बुलाया घर

उन्होंने कहा कि इस समय जो वैश्विक हालात हैं, उन पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। भारत ने हमेशा अपने प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जहां भी संकट आया, हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से भी हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं। हमारे जो बेटे-बेटी अभी भी वहां हैं उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ अपने घर पहुंचाने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। आज का ये दौर भारत को, हर भारतवासी को एक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है। ये समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर व आत्मनिर्भर बनाने का है। ये समय जात-पात से ऊपर उठकर, छोटी से छोटी बातों से ऊपर उठकर, राष्ट्र के साथ खड़े होने का है।

पीएम ने कहा कि हमें हर हाल में अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाना होगा। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद को खपाना होगा। ये काम घोर परिवारवादी, घोर स्वार्थी कभी नहीं कर सकते। जिन लोगों का इतिहास रक्षा सौदों में कमीशन खाने का रहा हो, वो परिवारवादी देश को मजबूत नहीं कर सकते। देश तभी ताकतवर होगा, जब देश के राज्य ताकतवर होंगे, जब उत्तर प्रदेश ताकतवर होगा। लेकिन घोर परिवारवादियों का तो एक ही फॉर्मूला है- पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता इनके पैरों पर।

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कबीर जी घोर परिवारवादियों के लिए बहुत पहले कह गए थे। 'दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय।' गरीब की इसी हाय ने 2014 में इन्हें झटक दिया, 2017 में पटक दिया, 2019 में साफ कर दिया। अब 2022 में तो इन्हें अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गए हैं। पहले की सरकारों की जो नीतियां थी, उन्होंने विदेश से सामान मंगाने पर ही जोर दिया। इन लोगों को भारत का दूसरे देशों पर निर्भन बने रहना अच्छा लगता है। उन्हें एक ही बात नजर आती है- कमीशन, कट। इसलिए ये लोग कभी आत्मनिर्भर भारत की बात ही नहीं करते हैं।

गन्ना किसानों के लिए इथेनॉल प्लांट का बहुत बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही सरकार

पीएम ने कहा कि पहले ये लोग गन्ने से सिर्फ चीनी बनवाते रहे और नीतियां ऐसी बनाईं कि चीनी मिलें और गन्ना किसानों, दोनों को सरकार की दया पर जीने के लिए मजबूर कर दिया। हमारी सरकार गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इथेनॉल प्लांट का बहुत बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है। आज का ये दौर भारत को, हर भारतवासी को एक बहुत बड़ा संदेश दे रहा है।

यूक्रेन से हजारों भारतीयों को ला रहे वापस

उन्होंने कहा कि इस समय जो वैश्विक हालात हैं, उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। भारत ने हमेशा अपने एक-एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जहां भी संकट आया, हमने अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

सपा पर निशाना

सपा पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2017 में जिन्हें साथ लेकर घूमते थे, 2019 में उनका साथ छोड़कर दूसरों का साथ ले लिया। फिर उनका साथ छोड़ दिया, 2022 में नए साथी लेकर आ गए। जो अपने साथियों को छोड़ देते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या? बस्ती समेत ये पूरा क्षेत्र जो कभी फैक्टरियों-मिलों के लिए जाना जाता था, उन पर ताले इन्होंने ही लगवाए। गन्ना किसानों, बुनकरों को भी इन घोर परिवारवादियों ने बेहाल कर दिया था। योगी की सरकार ने मुंडेरवा-पिपराइच चीनी मिल का तोहफा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed