फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plenty of vaccine dose, accelerating vaccination

भरपूर मिली टीके की डोज, टीकाकरण में आई तेजी

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Plenty of vaccine dose, accelerating vaccination
भरपूर मिली टीके की डोज, टीकाकरण में आई तेजी
विज्ञापन

बस्ती। जिले को 27,900 कोविशील्ड टीके की डोज मिलने के बाद टीकाकरण कार्यक्रम में सोमवार से तेजी आ गई है। रविवार की देर रात ही सभी ब्लॉकों तक टीका पहुंचा दिया गया। अब एक दिन में लगभग 13 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित किया है।
एक जुलाई से सभी ब्लॉकों में ग्राम सभाओं का कलस्टर बनाकर वृहद टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रविवार को 27,900 कोविशील्ड की डोज मिलने के बाद सभी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) को सक्रिय करते हुए सोमवार से कलस्टर के तहत टीकाकरण के लिए निर्देशित किया गया है। इससे पहले पांच ब्लॉकों हर्रैया, कप्तानगंज, गौर, बहादुरपुर और बनकटी में कलस्टर टीकाकरण का पॉयलट प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संचालित किया जा चुका था।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि सभी ब्लॉकों में 15-20 बूथ बनाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। सभी आशा और अन्य संबंधित विभागों के फील्ड स्टॉफ को लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें बूथ तक लाने के लिए लगाया गया है। इस कार्य में ग्राम पंचायतों के प्रधान तथा कोटेदारों का भी सहयोग मिल रहा है। शासन की ओर से आवंटित 27,900 डोज के साथ इस समय जिले में कुल 38,790 डोज कोविशील्ड का स्टॉक मौजूद है। सभी ब्लॉकों में सफलतापूर्वक टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शासन से जो भी स्टॉक मिल रहा है, उसे उसी दिन ब्लॉकों को भिजवाकर एमओआईसी से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed