फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plenty of electricity in the grid yet low-voltage

ग्रिड में भरपूर बिजली फिर भी बनी हुई है लो-वोल्टेज की समस्या

Thu, 05 Aug 2021 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Plenty of electricity in the grid yet low-voltage
ग्रिड मेें भरपूर बिजली फिर भी लो-वोल्टेज
विज्ञापन

नगरीय वितरण खंड के पुरानी बस्ती क्षेत्र में लो-वोल्टेज समस्या
220 मेगावाट है प्रतिदिन जिलेभर की है औसत खपत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत वितरण निगम लगातार सुधार कर रहा है। ट्रांसमिशन प्रबंधन का कहना है कि ग्रिड में भरपूर बिजली उपलब्ध है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों को निर्धारित वोल्टेज से अधिक आपूर्ति दी जा रही है। हालांकि ‘पीक ऑवर’ में वोल्टेज में कुछ कमी आ रही है। विद्युत वितरण खंड प्रथम (नगरीय) के पुरानी बस्ती क्षेत्र में उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान करना पड़ रहा है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के नरहरिया, ईदगाह, प्रहलाद कॉलोनी, रानी पोखरा, न्यू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है। उपभोक्ता चिंटू पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, बब्बू पांडेय, अमरनाथ चौरसिया, सुनील चौरसिया, मोनू पांडेय आदि ने बताया कि अधिशासी अभियंता से कई बार शिकायत की गई हर बार आश्वासन मिला लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। अधिशासी अभियंता संतोष कुुमार ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ठीक करने के लिए हथियागढ़ फीडर को दो भागों में विभाजित किया जा रहा है। जिसका 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

ग्रिड में मौजूद है खपत से अधिक बिजली
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रिड में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। पीक ऑवर में वोल्टेज में थोड़ा उतार चढ़ाव हो रहा है। बताया कि जिले में औसत खपत करीब 220 मेगावाट है, ट्रांसमिशन के पास 300 मेगावाट बिजली उपलब्ध है। बताया कि 33 केवी लाइन में पीक ऑवर में 32 केवी और सुबह के समय 36 केवी तक वोल्टेज की आपूर्ति दी जा रही है। शहर में 24, तहसील में 22 व ग्रामीण क्षेत्रों में 21 घंटे की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed