{"_id":"653c0d949a5663eafc0636c4","slug":"players-selected-in-the-team-for-wrestling-and-handball-competition-basti-news-c-207-1-sgkp1004-6286-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुश्ती व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम में खिलाड़ियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुश्ती व हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम में खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन
- अलीगढ़ में कुश्ती व आजमगढ़ में हैंडबॉल खेलने जाएगी मंडल की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर अलीगढ़ में बालक वर्ग की कुश्ती और आजमगढ़ में सीनियर महिला वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसमें बस्ती मंडल की टीम हिस्सा लेगी। कुश्ती की टीम के लिए मंडल से 16 व हैंडबाल के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद जायसवाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद खिलाड़ियों को चयन किया गया है। फ्री स्टाइल कुश्ती में संतकबीरनगर के सूरज यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, ओमकांशु, बृजेश यादव, अजय, सुंदरम यादव, शुभम यादव, विभव यादव और कुश्ती ग्रीको स्टाइल में विवेक, सौरभ यादव, उमाशंकर यादव, आदित्य, विशाल, दीपक विश्वकर्मा, मुनीब और मुकेश गौतम का चयन किया गया है। कुश्ती प्रतियोगिता अलीगढ़ में 20 से 22 नवंबर तक होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिला वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन
बस्ती। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद सीनियर महिला वर्ग हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए टीम में 12 खिलाड़ियों के अलावा चार खिलाड़ियों का चयन अतिरिक्त किया गया है। यह चारों खिलाड़ी रिजर्व होंगे। प्रतियाेगिता के दौरान चोटिल खिलाड़ियों की जगह इन्हें मैदान में उतारा जाएगा। बताया कि टीम में राधना भाष्कर, रुक्सा नूरी, सुनीता, अंकिता शर्मा, कनीज फातिमा, नेहा राज, अन्नू, प्रतिमा, स्मिता, मान्या, विनीता गौड़ व अनन्या आर्या का चयन हुआ है। इसके अलावा नंदिनी, कविता चौधरी, सरिता चौधरी व सविता का चयन रिवर्ज खिलाड़ी के रूप में किया गया है। प्रतियोगिता आजमगढ़ में 29 अक्तूबर से एक नवंबर तक होगी।