{"_id":"6a3c29ace0265807ce0b71e5","slug":"platelet-counts-are-starting-to-drop-in-viral-infection-patients-basti-news-c-207-1-bst1006-161108-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वायरल के मरीजों में घटने लगा प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वायरल के मरीजों में घटने लगा प्लेटलेट्स
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद
बस्ती। जनपद में तेज धूप और गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। बढ़ती गर्मी के कारण डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, सांस संबंधी दिक्कतों और वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुछ दिनों से वायरल बुखार के लगभग 60 मरीज जिला अस्पताल में रोज आ रहे हैं। इनमें से पांच में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है। हर सप्ताह दो मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 1183 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार करीब 20 प्रतिशत मरीज डायरिया, फूड प्वाइजनिंग, लू और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित रहे। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में दिनभर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के मामले बढ़ रहे हैं।
बताया कि कुछ दिनों से वायरल बुखार के लगभग 60 पीड़ित रोज आ रहे हैं। इनमें से 20 में प्लेटलेट्स कम होने की समस्या सामने आ रही है। बताया कि बुखार ठीक होने में पांच से सात दिन तक लग रहा है। तीन दिन से अधिक बुखार रहने पर मरीजों को खून जांच कराने की सलाह दी जा रही है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रोजाना 300 मरीजों के रक्त के नमूनों की जांच हो रही है। इसमें से लगभग पांच मरीजों के प्लेटलेट्स कम आ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हर सप्ताह दो मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है। मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, समय पर दवा लेने तथा नारियल पानी समेत तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी।
-- -- -- -- --
ये करें उपाय
पपीते के पत्ते और कीवी का सेवन करें।
संतरा, नींबू, आंवला जैसे खट्टे फल खाए।
अनार और चुकंदर का जूस पीएं।
शरीर में पानी की कमी न होने दें।