फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   planting fast

झूम के बरसे बदरा, रोपाई तेज

Mon, 18 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 18 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
planting fast
गांधीनगर मे हुई मूसलाधार बारिश।
शुक्रवार की रात से शुरू हुई बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। तेज बारिश के चलते सड़क पर कुछ देर तक लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह से रिमझिम रिमझिम बारिश होती रही। शाम को चार बजे के बाद अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने के कारण सड़कों पर चल रहे लोग अचानक बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानो की ओर भागे। तेज बारिश  के कारण शहर की सड़क से लेकर अन्य मार्गों पर कुछ देर के लिए आवागमन  प्रभावित रहा। लोग अपने वाहनों को खड़ा कर बारिश रुकने का इंतजार करने लगे।  कुछ लोग सड़क पर छाता और रेन कोट के साथ नजर आए। शाम सवा पांच बजे के करीब शहर में बारिश बंद हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इसके बाद भी बारिश होती रही। अच्छी बारिश होने से किसान हर काम छोड़ केवल खेत में धान की रोपाई में जुट गए है। उनका कहना है कि बारिश हो रही है, ऐसे में धान की  रोपाई के लिए इससे बेहतर समय नहीं आने वाला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed