{"_id":"6596ec5dbed140cd930a1cb0","slug":"pillars-had-to-be-removed-from-the-path-of-proposed-four-lane-wires-started-changing-basti-news-c-207-1-bst1001-9481-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रस्तावित फोरलेन की राह से हटने थे खंभे, बदलने लगे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रस्तावित फोरलेन की राह से हटने थे खंभे, बदलने लगे तार
Thu, 04 Jan 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
फोर लेन पर बदला जा रहा बिजली का तार
बस्ती। कंपनीबाग से बड़ेवन तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क के लिए किनारे लगे बिजली के खंभे और तार की शिफ्टिंग की बात चल रही थी। निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक ने इसके लिए बिजली निगम को 90 लाख रुपये भी दे दिए हैं। मगर, यहां खेल उलटा हो गया। बिजली निगम खंभे की शिफ्टिंग की जगह तार बदलने में जुट गया। हालांकि, पीडब्ल्यूडी की आपत्ति के बाद कार्य रोक दिया गया है।
प्रस्तावित फोरलेन का निर्माण बड़ेवन से शुरू कर दिया गया है। एक दिन पहले से सड़क को चौड़ा बनाने के लिए खोदाई शुरू हो गई है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बिजली निगम की टीम भी यहां उतर गई। पूर्व में प्रस्तावित नंगे तारों को बदलकर एबी केबिल बिछाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बिना खंभे को शिफ्टिंग किए यह कार्य होते देख भड़क गए। उन्होंने तत्काल आपत्ति जताई।
उनका कहना था कि खंभे की शिफ्टिंग के साथ-साथ तार बदलने का भी कार्य किया जा सकता है। इस तरह विभाग को दोहरा कार्य करना पड़ेगा। खर्चे भी ज्यादा आएंगे। इसके बाद बिजली निगम हरकत में आया और तार बदलने का कार्य बंद करा दिया। अधिशाषी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि संबंधित जगह पर नंगे तारों को बदलने का प्रस्ताव पहले से ही प्रस्तावित था। ठेकेदार को मौके की स्थिति का पता नहीं था। जानकारी होने पर कार्य बंद कराया गया है। अब खंभे की शिफ्टिंग के साथ ही तार बदलने का कार्य भी कराया जाएगा।