{"_id":"646289f168b4edaa190ae584","slug":"pickup-returning-from-bahraich-overturned-youth-killed-27-injured-basti-news-c-7-1-168106-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बहराइच मेले से लौट रहा पिकअप पलटा, युवक की मौत, 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बहराइच मेले से लौट रहा पिकअप पलटा, युवक की मौत, 27 घायल
Tue, 16 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस
भानपुर(बस्ती)। डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पड़ाव के पास सोमवार के तड़के बहराइच मेले से 28 यात्रियों को लेकर संतकबीरनगर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 20 यात्रियों काे हल्की चोटें आईं। घायलों को सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित किया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया। हादसे में घायल यात्री संतकबीरनगर के ग्राम ढोढयां, अमरडोभा, मेंहदावल, थाना बखिरा के बताए जा रहे हैं।
संतकबीरनगर के जायरीन रविवार को बहराइच में लगे सैयद सालार मसूद गाजी मियां के मेले में शामिल होने गए थे। देर रात सभी जायरीन पिकअप में बैठकर वहां से लौट रहे थे। सोनहा थाना क्षेत्र के रामनगर पड़ाव पर सोमवार तड़के करीब 5:30 बजे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक अलाउद्दीन की मौत हो गई, जबकि अहमदरजा (30),अब्दुल वहाब (50), जलालुद्दीन (55), मेहताब आलम (25), मो. अशरफ (05), खलीकुन्निशा (55), शीब़़ा, जुम्मन, नवाब अशरफ,अब्दुल अजीज, मो. अशरफ, अमजदअली, नाजमा खातून, नदीम आलम, नबी अहमद, सहीदुन्निशा, सिद्विका खातून, एजाज अहमद, सेराजुद्दीन, रूकैय्या खातून, तैय्यबा खातून, अफरोज अहमद, सेराज अहमद, नजीर्बुरहमान, आफताब सगीर अहमद घायल हो गए। घायलों का इलाज कराकर घर भेज दिया गया है, जबकि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।