फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   phoralen par do baar tootakar gira haeetenshan taar

फोरलेन पर दो बार टूटकर गिरा हाईटेंशन तार

Mon, 16 Aug 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
phoralen par do baar tootakar gira haeetenshan taar
फोरलेन पर दो बार टूटकर गिरा हाईटेंशन तार
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत मरहा गोटवा स्थित बस्ती-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात करीब आठ बजे आधे घंटे के भीतर 11 हजार बोल्ट की लाइन का तार दो बार टूटकर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों तरफ से आ-जा रहे वाहनों को रोक दिया। कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया।
ग्रामीणों ने विद्युत तार को बांस के सहारे सड़क के बगल किया और बिजली आपूर्ति बंद करवाया तब जाकर वाहनों का आवागमन बहाल हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग वर्षों पुराने तार को नहीं बदलवाया। जिससे लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। विकास खण्ड बस्ती सदर के ग्राम मरहा व गोटवा में विद्युत फीडर केन्द्र कप्तानगंज से बिजली सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मरहा अखिल कुमार यादव,नीरज प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, विष्णु कुमार, संतोष कुमार समेत तमाम लोगों ने बताया कि वर्षों पुराने जर्जर तार व दो वर्षों से टूटा सेफ्टी गार्ड शिकायत करने के बाद भी नहीं बदला गया। अवर अभियंता कप्तानगंज राजेश कुमार ने बताया कि पोल पर लगा पुराना इंसूलेटर बदल दिया गया है। तार बदलने का इस्टीमेट विभाग को दे दिया गया है। तीन दिन में तार बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमहट उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर में आई खराबी
बस्ती। 33/11 केवी अमहट उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर के केबल बॉक्स में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे खराबी आ गई। इससे करीब चार हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से कचेहरी, आवास विकास व फीडर निकलते हैं।

उपकेंद्र यार्ड में लगा 10 एमवी ट्रांसफार्मर खराब होने से शाम के समय उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने के कारण गांधीनगर क्षेत्र में पानी आपूर्ति नहीं की जा सकी। उपखंड अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि बारिश से केबल बॉक्स में सीलन आ जाती है। इसे ठीक करने का काम तुरंत शुरू करा दिया गया है। शाम करीब 6:30 बजे तक आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed