फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pharmacists union on the verge of being torn apart... second group blames the president

Basti News: दो फाड़ होने के कगार पर फार्मासिस्ट संघ... दूसरे गुट का अध्यक्ष पर आरोप

Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 05 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists union on the verge of being torn apart... second group blames the president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आयुर्वेद एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ दो फाड़ होने के कगार पर पहुंच गया है। संघ के जिलाध्यक्ष ने एक दिन पहले क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया तो दूसरे दिन अन्य पदाधिकारी संबंधित अधिकारी के पक्ष में उतर आए। शनिवार को बैठक करके संघ के अध्यक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताया गया।

फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष ने बस्ती- संतकबीरनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव पर मनमानी का आरोप लगाया है। इसी के बाद विभाग में खेमेबंदी शुरू हो गई। शनिवार को संघ के मंत्री रामलाल तिवारी ने कार्यालय परिसर में बैठक बुला ली। अन्य पदाधिकारियों के साथ वह संबंधित अधिकारी के समर्थन में उतरे। कहा कि अध्यक्ष की ओर से विभागीय अधिकारी पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने इसे आपसी द्वेष बताया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के उपाध्यक्ष उदयभान पाठक ने कहा कि यूनानी अधिकारी पर लगाए जा रहे आरोप किसी का निजी मामला हो सकता हैं। संगठन और कर्मचारियों का इससे कोई लेना देना नहीं है। उन पर पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। कार्यालय मेंं किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं है। कहा कि आरोप लगाने वाले खुद विवादित हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह भी हैं। संगठन के किसी भी सदस्य व पदाधिकारी को विश्वास में लिए बगैर पैड का दुरुपयोग करना गलत है। इस मौके पर राम प्रकाश सिंह, योगेंद्र मिश्रा, राम प्रकाश पाठक, हरिकृष्ण मिश्रा, अजय कुमार पांडेय व भोला नाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed