फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pesticide shop license in raids canceled

Basti News: छापेमारी में कीटनाशक दुकान का लाइसेंस निरस्त

Thu, 31 Jul 2025 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 31 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pesticide shop license in raids canceled
गौर। बभनान कस्बे के हर्रैया तिराहे पर संचालित कृषि बीज व कीटनाशक दुकान पर बुधवार दोपहर किसानों की शिकायत पर जिला कृषि रक्षा इकाई अधिकारी रतन शंकर ओझा ने टीम के साथ छापा मारा। दुकानदार कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया और न ही स्टॉक पंजिका दे पाया। दुकान का लाइसेंस निरस्त करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


गौर ब्लॉक की ग्राम सभा गड़हा दल्थम्मन के किसान ने जिला कृषि रक्षा इकाई अधिकारी से शिकायत की कि बभनान कस्बे में संचालित कृषि बीज व कीटनाशक दुकान पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। कीटनाशकों की ओवररेटिंग की जा रही है। बीज की शुद्धता भी संदिग्ध रहती है। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि रक्षा इकाई अधिकारी रतन शंकर ओझा ने दुकान पर छापा मारा। दुकानदार कैश मेमो, जीएसटी नंबर, स्टॉक पंजिका सहित कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया। कृषि रक्षा इकाई अधिकारी ने बताया दुकान से दो कीटनाशकों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। साथ ही नोटिस दिया गया है। यदि नोटिस का सही जवाब समय रहते नहीं मिला तो एफआईआर की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed