फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Permission granted for spending one crore rupees during the Covid period...development work will be done

Basti News: कोविड काल में डंप एक करोड़ खर्च की मिली अनुमति...होंगे विकास कार्य

Mon, 20 Oct 2025 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 20 Oct 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Permission granted for spending one crore rupees during the Covid period...development work will be done
बस्ती। नगर पालिका बस्ती के कोष में कोविड काल का डंप बजट खर्च करने की अनुमति मिल गई है। अनुमोदन के बाद इस बजट को कई लंबित विकास कार्य के साथ अन्य जनहित कार्यों में खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

बताया गया कि तकनीकी समस्या के कारण कोविड काल में एकत्र बजट खर्च नहीं हो पाए। उस मद को सुरक्षित रखा गया। अब उस बजट के इस्तेमाल के लिए शासन स्तर से स्वीकृति प्रदान की गई है। अब बजट कई कार्यों में सहायक होगा। कोरोना के दौरान आपदा से बचाव और सहयोग के लिए की गई कटौती, बंधक धनराशि को खर्च करने में अड़चन रही। जिसे ईओ अंगद गुप्ता ने शासन स्तर पर जाकर इसकी स्वीकृति ली। बताया कि अनुमोदन मिल गया है। अब पालिका कोष में डंप एक करोड़ 25 लाख रुपये विभिन्न मद में खर्च किया जा सकेगा। पालिका के अनुसार निर्माण कार्य से लेकर कर्मचारी हित व अन्य जनहित के कार्यो में बजट खपाया जाएगा। लंबे समय से इस बजट के खर्च होने की उम्मीद में कर्मी और अधिकारी टकटकी लगाए थे।
विज्ञापन

---
चार साल तक इंतजार करते रहे अधिकारी
कोराना काल के बजट को खर्च करने के लिए कई बार जिम्मेदार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। ईओ अंगद गुप्ता के प्रयास से शासन स्तर पर स्वीकृति मिली। इससे कोरोना काल के बजट को खर्च करने की स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोरोना काल के दौरान आपदा प्रभावितों के मदद के लिए एकत्र धनराशि की स्वीकृति अब मिली है। उसे जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाएगा। -अंगद गुप्ता, ईओ नगर पालिका, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed